बलिया के इन तीन नेताओं ने भाजपा में शामिल हो कर सबको चौकाया !

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव का रंग अब चढ़ने लगा है। प्रदेश भर से नेताओं के दल बदलने की खबरें आने लगी हैं। मंगलवार को बलिया से भी तीन नेताओं ने अपनी पार्टी में परिवर्तन कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस से एक-एक नेता और एक समाजसेवी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

बलिया से बसपा से निष्कासित नेता छट्ठू राम ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। छट्ठू राम ने 2012 में बलिया के बेल्थरा रोड सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें लगभग 47 हजार वोट भी मिले थे।

बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अजय कुमार जिले में समाजसेवी के रूप में जाने जाते रहे हैं। इस बार के नगर पालिका चुनाव में अजय कुमार निर्दलीय ही मैदान में उतरे थे। चुनाव जीतकर अजय कुमार बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष बन गए। अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है।

बलिया से भाजपा का रूख करने वाले तीसरे नेता कांग्रेस पार्टी के हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह पप्पू भाजपा में शामिल हो गए हैं। शैलेंद्र सिंह पप्पू उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी भी रहे हैं। बलिया के नगर विधानसभा से शैलेंद्र सिंह पप्पू आते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अभियान चलाकर दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। राजधानी लखनऊ में आज बलिया के तीन नेताओं समेत कुल आठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई मौजूद रहे।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago