Belthara Road नीरज हत्याकांड : अदालत ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

बलिया डेस्क : बलिया की एक स्थानीय न्यायालय ने  बेल्थरा रोड में एक दलित युवक नीरज की हत्या के साढ़े पांच साल पुराने बहुचर्चित मामले में कल तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ।

जानकारी के बिल्थरारोड कस्बे में गत 3 अगस्त 2005 की शाम को बच्चों के विवाद में नीरज नामक दलित युवक 22 वर्ष का अपहरण कर उसकी चाकू से गोंदकर हत्या कर दिया गया तथा शव को कस्बे के बीबीपुर मुहल्ले में झाड़ी में फेंक दिया गया । इस मामले में घटना के अगले दिन मृतक के पिता बैजनाथ ने छह लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 364 , 302 , 120 बी व 201 तथा एस सी / एस टी एक्ट की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया ।

अपर जिला जज दिनेश कुमार मिश्र के न्यायालय ने दोनों पक्षों व साक्ष्यों के परिशीलन के बाद कल एजाज अहमद , अजहर व गोल्डेन उर्फ अमीर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व बीस – बीस हजार रुपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है । न्यायालय ने एजाजुद्दीन शेख व सद्दाम को संदेह का लाभ देकर निर्दोष करार दिया है। इस मामले में एक आरोपी कमरान का मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है । गौरतलब हो कि दलित युवक की हत्या के बाद बिल्थरारोड कस्बे में साम्प्रदायिक तनाव की घटना हुई थी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago