बलिया: बारात में शामिल होने आए 3 युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, मचा हंगामा

बलिया में बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर चांद दीयर ग्राम में मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई। वे सभी आपस में रिश्तेदार थे।

प्राथमिक जांच के बाद माना जा रहा है कि तीनों शौच के लिए गए थे और बाद में पटरी पर आराम कर रहे थे। तभी ट्रेन आ गई और उनकी मौत हो गई। तीनों युवकों की उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है।

थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि घटना बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर चांद दीयर ग्राम में घटी। सुबह लगभग पौने छह बजे छपरा-बलिया-वाराणसी रेल प्रखंड में सियालदह से बलिया आ रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में तीन लोग आ गए। मृतकों की पहचान विक्की बिंद, पप्पू बिंद और अवधेश बिंद के रूप में हुई है। युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तिवारी ने बताया कि तीनों युवक गांव में बीती रात्रि बारात में शामिल होने आए थे। विक्की और अवधेश बिहार के भोजपुर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र के चकनी ग्राम के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों युवक बारात की विदाई के बाद सुबह शौच के लिए गए थे और वे शौच के उपरांत रेल पटरी पर आराम कर रहे थे तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago