गलत तरीके से रेल टिकट बनाने वाले तीन लोगों को बलिया पुलिस ने पकड़ा

बलिया- रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को अलग-अलग दो जगहों से फर्जी आईडी से टिकट बनाने वाले दो दुकानदारों समेत तीन को दबोच लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में उपकरण व अन्य सामान बरामद हुए हैं।

अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने के कारोबार की शिकायतें मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह सोमवार को स्टेशन-धर्मशाला रोड पर प्रिंस इंटरनेट एंड फोटो स्टेट चलाने वाले दुकानदार राजकुमार वर्मा को दबोच लिया।

यहां आरपीएफ को कुछ माह के अंदर फर्जी आईडी से करीब पांच सौ रेल टिकट बनाए जाने के साक्ष्य मिले। सुरक्षा बलों ने दुकान से तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक डोंगल, दो पेन ड्राइव व मोबाइल बरामद किया है। इस प्रकरण की छानबीन के साथ ही आरपीएफ ने सुखपुरा चट्टी पर छापेमारी कर मुकेश सिंह व चंद्रप्रकाश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि सिंह इटरनेट के नाम से संचालित दुकान से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर व दो मोबाइल को लेकर जांच-पड़ताल की गई तो कुछ दिनों के अंदर करीब साढ़े तीन सौ रेल टिकट बना पाया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago