बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बांसडीह के मनियर के दियारा टुकड़ा नंबर 2 में गुरुवार को एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर लिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। इनमें से एक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बता दें कि बाइक रखने के विवाद को लेकर आरोपी लालू चौहान, रानी चौहान, बेचु चौहान, उगनी देवी ने निर्भय चौहान के परिवार पर हमला कर दिया। इसमें निर्भय के पुत्र 32 वर्षीय उमेश चौहान उर्फ छांगुर, 22 वर्षीय राजू चौहान, 20 वर्षीय चंपा बुरी तरह घायल हो गए। तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां जिला अस्पताल से उमेश चौहान को वाराणसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हमले की चोट से उमेश चौहान उर्फ छांगुर चौहान की मौत के मामले में मनियर पुलिस ने तीन आरोपियों रानी चौहान पुत्री बेचू चौहान, बेचू चौहान पुत्र शिवनाथ चौहान ,उगनी देवी पत्नी बेचू चौहान निवासी गण दियरा टुकड़ा नंबर दो मनियर थाना मनियर जनपद बलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामले का मुख्य आरोपी लालू चौहान फरार है। बताया जा रहा है कि मृतक उमेश उर्फ छांगुर की मां राबड़ी देवी को भी आरोपी परिवार ने करीब 1 वर्ष पूर्व मारा पीटा था। जिस कारण 4 महीने तक चले इलाज के बाद राबड़ी की भी मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…