अंबिका चौधरी के भतीजा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बसपा नेता अंबिका चौधरी के भतीजे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। प्रमोद की तहरीर पर बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नरायनपुर गांव निवासी सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ कैंट थाने में धमकाने सहित अन्य आरोपों और आईटी एक्ट के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

ट्रकों की ओवरलोडिंग की शिकायत करने पर पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के व्हाट्स एप नंबर पर कॉल कर और एसएमएस भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

धमकाने वाले को प्रमोद ने ऐसा न करने को समझाया और प्रदेश सरकार की सख्ती का हवाला दिया तो मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई।
प्रमोद ने बताया कि सतीश बलिया निवासी पूर्व मंत्री और बसपा नेता अंबिका चौधरी का भतीजा है। कैंट थाना अंतर्गत हासिमपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बलिया जिले के चितबड़ागांव स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गोदाम से ट्रकों की ओवरलोडिंग की जा रही थी।

इसे रोकने के लिए उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की थी। इससे नाराज होकर गोदाम के ठेकेदार सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा ने अपने व्हाट्स एप नंबर से उनके व्हाट्स एप नंबर पर 23 जून को कई बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी।

इसके साथ ही सतीश ने व्हाट्स एप नंबर पर धमकी भरे एसएमएस भेजे। प्रमोद ने बताया कि सतीश की धमकी से वो और उनका परिवार भयभीत है। इससे पहले भी सतीश उनको कॉल कर धमकी दे चुका है और उसके खिलाफ आपराधिक मामलों को लेकर कई मुकदमे दर्ज हैं।

ठेकेदार सतीश कुमार चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसका पंजीयन और ठेका निरस्त करने के लिए प्रमोद कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है।

प्रमोद ने कहा कि भंडारण निगम के पंजीयन और टेंडर शर्त के अनुसार यदि किसी ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हो जाता है तो उसका पंजीयन और ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में सतीश के चितबड़ागांव स्थित यूपी राज्य भंडारण निगम और पीजी गोदाम बलिया का ठेका का निरस्त किया जाए।

इस बारे में सीओ कैंट राकेश कुमार नायक ने बताया कि प्रमोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago