बलिया की इस बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, बनी चिकित्साधिकारी

रसड़ा. क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश तिवारी की पुत्री विनीता तिवारी ने लोक सेवा आयोग के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के घोषित परीक्षा परिणाम में चयन होकर न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि जनपदवासियों को भी अपनी बिटिया पर नाज है. विनीता ने सिद्दिकिया इंटर कालेज से हाइस्कूल, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा से इंटर व बीएमएस व एमडी की डिग्री ललित हरि स्टेट आयुर्वेदिक पीजी कालेज पीलीभीत से अर्जित किया. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता के अलावा अपने स्व. बाबा प्रवक्ता रहे रामशंकर तिवारी को सबसे दिया है. कहा बाबा हमेशा उसे डाक्टर बनकर लोक व देश सेवा का संकल्प दिलाते थे, जो आज साकार हो गया. उसकी इस कामयाबी पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी, पत्रकार आलोक पाण्डेय, व्यापारी अरुण कुमार तिवारी ने विनीता को शुभकामना देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago