मामूली पैसे को लेकर इस भाई ने अपने ही सगे भाई को चाकू मारकर उतारी मौत की घाट


बलिया.

सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की शाम जमीन के पैसे को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. उधर पुलिस ने चाकू मारने वाले दूसरे भाई को हिरासत में ले लिया. हालांकि खबर लिखे जाने तक तहरीर न पड़ने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ.
डुमरिया गाव मे सुमंत सिंह एवं राजेश सिंह पुत्रगण कपिलदेव सिंह के बीच काफी दिनों जमीनी विवाद चला आ रहा था. पिछले साल राजेश सिंह ने कुछ खेत बेचा था जिसका पैसा उसी के पास था, जबकि खेत का बंटवारा नहीं हुआ था, वैसे तो दोनों भाई आपस मे बहुत कम मिल पाते थे, शुक्रवार की शाम सुमंत सिंह ने अपने हिस्से का पैसा मांगा तो दोनों भाइयों में पहले तू-तू, मैं-मैं हुई. देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया, इसबीच राजेश ने सब्जी काटने के चाकू से सुमंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे सुमंत गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago