कोरोना काल में घर लौटे प्रवासियों को ये एप देगा काम, खूब होगी कमाई

 

बलिया डेस्क. कोरोना संकटकाल में परदेस छोड़कर घर आने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों और स्किल्ड बेरोजगारों को हुनर के मुताबिक काम दिलाने के लिए ‘सेवा मित्र’ एप की मदद ली जाएगी. प्रदेश सरकार यह व्यवस्था कर रही है. इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति बढ़ई, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर समेत 61 प्रकार काम से जुड़े कामगारों को जरूरत के मुताबिक बुला सकता है. इस एप में क्षेत्रवार हर जिले के कुशल श्रमिकों का ब्योरा उपलब्ध होगा.
प्रवासी मजदूरों या स्किल्ड युवाओं को घर बैठे रोजगार हासिल करने के लिए इस एप पर पंजीकरण कराना होगा. इसकी प्रक्रिया सेवा योजन कार्यालय में शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के लिए sewayojan.up.nic.in पर लॉग इन करना होगा.

ऐसे करेगा काम
अगर किसी को प्लंबर की जरूरत है, तो वह मोबाइल एप पर जिला और अपने ब्लॉक का नाम लिखेगा. इसके बाद उसके सामने उसके इलाके के सभी कामगारों की पूरी सूची होगी. तत्काल व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना कार्य करा सकेगा. अभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम किया जा रहा है. ऐसे प्रवासी श्रमिक जो काम के इच्छुक हैं उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता इस एप पर उपलब्ध करवाया जाएगा.

पंजीकरण के लिए इन दस्तावेज की होगी जरूरत
निशुल्क फार्म सेवायोजन कार्यालय से मिलेगा, दस रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाना से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी, तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र लगाना होगा.

 

क्या बोले सहायक निदेशक सेवायोजन
सहायक निदेशक सेवायोजन पूनम रानी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार की ओर से ‘सेवा मित्र’ एप विकसित किया जा रहा है. इस एप के लिए स्किल मैपिंग का काम क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में शुरू हो चुका है. ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago