बलिया को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जल्द ही बांसडीह-बलिया-घोसी राज्य मार्ग और गाजीपुर-तुर्तीपार राज्य मार्ग की सूरत बदली जाएगी। कुल 1853 लाख की लागत से दोनों मार्गों का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा।
अभी लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है अभी स्वीकृति नहीं मिली है लेकिन प्री टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बांसडीह-बलिया-घोसी राज्य मार्ग संख्या 107 पर 24 किमी सड़क और गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग पर 30.606 किमी सड़क को सुधारने का काम होगा। बलिया-घोसी मार्ग के लिए 853 लाख और गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग के लिए 1000 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इन दोनों मार्गों की मरम्मत के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी।
बता दें कि करीब 3 माह पहले बांसडीह-बलिया-घोसी और गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया गया था। इसके बाद से इन दोनों मार्गों को निर्माण की उम्मीद जग गई है। पीडब्ल्यूडी से दोनों स्टेट हाईवे का फिजिबिलिटी अध्ययन कर रिपोर्ट तलब की गई थी। शासन के निर्देश पर इसका डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था जिसके स्वीकृत होने की उम्मीद है।
बांसडीह-बलिया-घोसी मार्ग बांसडीह, बलिया, गड़वार, नगरा, बरौली होते हुए घोसी तक जाता है। इस मार्ग की लंबाई 92.50 किमी है। जिसमें चैनेज 53.473 से 77.473 किलोमीटर तक सड़क की सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य 853 लाख से कराया जाएगा। गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग गाजीपुर में कठवां मोड़ से शुरू होता है। कासिमाबाद, रसड़ा, नगरा, बेल्थरारोड होते हुए यह तुर्तीपार तक जाता है। मार्ग के चैनेज 41 से 70.606 का कार्य एक हजार लाख की लागत से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है और स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर आवंटन के छह माह में कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…