1853 लाख की लागत से होगा बलिया के इन दो मार्गों का नवीनीकरण

बलिया को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जल्द ही बांसडीह-बलिया-घोसी राज्य मार्ग और गाजीपुर-तुर्तीपार राज्य मार्ग की सूरत बदली जाएगी। कुल 1853 लाख की लागत से दोनों मार्गों का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा।

अभी लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है अभी स्वीकृति नहीं मिली है लेकिन प्री टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बांसडीह-बलिया-घोसी राज्य मार्ग संख्या 107 पर 24 किमी सड़क और गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग पर 30.606 किमी सड़क को सुधारने का काम होगा। बलिया-घोसी मार्ग के लिए 853 लाख और गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग के लिए 1000 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इन दोनों मार्गों की मरम्मत के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी।

बता दें कि करीब 3 माह पहले बांसडीह-बलिया-घोसी और गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया गया था। इसके बाद से इन दोनों मार्गों को निर्माण की उम्मीद जग गई है। पीडब्ल्यूडी से दोनों स्टेट हाईवे का फिजिबिलिटी अध्ययन कर रिपोर्ट तलब की गई थी। शासन के निर्देश पर इसका डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था जिसके स्वीकृत होने की उम्मीद है।

बांसडीह-बलिया-घोसी मार्ग बांसडीह, बलिया, गड़वार, नगरा, बरौली होते हुए घोसी तक जाता है। इस मार्ग की लंबाई 92.50 किमी है। जिसमें चैनेज 53.473 से 77.473 किलोमीटर तक सड़क की सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य 853 लाख से कराया जाएगा। गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग गाजीपुर में कठवां मोड़ से शुरू होता है। कासिमाबाद, रसड़ा, नगरा, बेल्थरारोड होते हुए यह तुर्तीपार तक जाता है। मार्ग के चैनेज 41 से 70.606 का कार्य एक हजार लाख की लागत से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है और स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर आवंटन के छह माह में कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।

बलिया लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि बांसडीह-बलिया-घोसी व गाजीपुर तुर्तीपार मार्ग निर्माण को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर आवंटन के बाद इन मार्गों पर सामान्य मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago