Categories: बलिया

बलिया के इन 13 मार्गों की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 1 करोड़ 41 लाख

बलिया में लोक निर्माण विभाग के द्वारा 13 मार्गों की सूरत संवारी जाएंगी। इन मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से नीरुपुर बिगही मार्ग से कृपालपुर संपर्क मार्ग 31 लाख, एनएच 31 से चंद्रशेखर नगर संपर्क मार्ग 20 लाख, दुबहड़ ब्लॉक के बजहां दुबौली संपर्क मार्ग से सोनपुर कला संपर्क मार्ग 4.50 लाख, जसांव सोनवानी से उधो दवनी संपर्क मार्ग 3.50 लाख, नीरुपुर बिगही से बसुधरपाह 6.50 लाख की लागत से सुधारा जाएगा।

इसके अलावा सुखपुरा पीडब्ल्यूडी मार्ग से ग्राम खरहाटार होते हुए तपनी नहर तक 29 लाख, गड़वार ब्लाक के सोनबरसा से अरईपुर ग्राम को जोड़ते हुए जनऊपुर तक 23 लाख, बहादुरपुर कारी मार्ग से अरईपुर मार्ग 9.50 लाख, पचखोरा रतसर मार्ग से धनौती पुरा मार्ग 3 लाख, जसांव सोनवानी मार्ग से अरुण सिंह के घर तक 2.50 लाख, एनएच 31 से माल्देपुर जूनियर हाई स्कूल संपर्क मार्ग 2 लाख, अरईपुर बसुदेवा मार्ग से कोड़रा संपर्क मार्ग 4.50 लाख, फेफना गड़वार से बलेजी मार्ग 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन सभी मार्गों की मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इसमें वह मार्ग शामिल हैं, जो काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहा कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु है जो इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। चयनित कार्यदायी संस्था को तीन माह में कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित है।

बलिया निर्माण खंड अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि सड़कों का समय-समय पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों के 13 मार्गों का सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago