बलिया की इस पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी….

बांसडीह (सहतवार). सहतवार पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर स्थित पुरानी बाजार सोनारी गली में बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल बैट्री, चार्जर, हेड फोन तथा मोबाइल रिपेयरिंग से संबंधित सारे सामानों पर हाथ साफ कर दिया.  घटना की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार सहतवार पुरानी बाजार के सोनारी गली में नगर के वार्ड नंबर एक निवासी प्रकाश कुमार रावत की मोबाइल सेंटर की दुकान है. पूरे देश में लाक डाउन की वजह से मोबाइल की दुकान बंद थी. बीती रात किसी समय चोरों ने दुकान के ताले को तोड़कर दुकान के अंदर रखा 2 दर्जन से अधिक मोबाइल चार्जर, दो दर्जन बैटरियां, डेढ़ दर्जन से अधिक हेडफोन,डाटा केबल सहित मोबाइल रिपेयरिंग संबंधी अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह किसी ने दुकानदार प्रकाश कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago