Categories: बलिया

बलिया में सोना व्यवसाई के यहां चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्वर्ण व्यवसाई के यहां हुई चोरी के मामले में भीमपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की। पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया है।

बता दें कि उधरन बाजार में स्थित एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान में 22 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने सटर का ताला तोड़कर आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया था।इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पहुंचे भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने मामपुर महादेवा बार्डर ईट भट्ठा के पास से तीन लोगों हिरासत में ले लिया। जिनकी जमातलाशी में उनके पास से मुकदमा से सम्बन्धित चोरी हुआ 08 जोड़ी पायल, 9 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 3 अदद् अंगुठी 1 जोड़ा कान का टप्स,1 जोड़ी कान की बाली, 01 अदद नथिया ,01 अदद गले का चैन पीली धातु व 2150 रुपये तथा एक लोहे की छिनी, प्लास, पेचकस, हथौड़ी बरामद हुआ। अपना नाम मऊ जनपद के रामपुर थाना अंतर्गत पहाड़ीपुर निवासी गुड्डू पुत्र इस्लाम, उभाव थाना क्षेत्र के मलेरा निवासी राजू पुत्र कन्हैया व असमुद्दीन पुत्र जब्बार बताया। जिसे पुलिस पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago