अफ्रीका से आए युवक को ससुराल में तथ्य छुपा कर रहना पड़ा महंगा, जाने क्यों!

-पुलिस ने हिरासत में लेकर कराया मुकदमा दर्ज
-एंबुलेंस बुलाकर भेजा गया जिला चिकित्सालय में बने ट्रामा सेंटर के कोरेन्टाइन वार्ड में

मीरजापुर। वैश्विक महामारी कोरोना को नजर अंदाज करते हुए तथा तथ्यों को छुपाकर अफ्रीका से ससुराल पहुंचे एक युवक को लापरवाही बरतनी महंगी पड़ गई है। पुलिस ने जानकारी होने पर न केवल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, बल्कि उन्हें हिरासत में लेते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय स्थित ट्रामा सेंटर के
कोरेन्टाइन वार्ड में दाखिल करा दिया गया हैै। वार्ड में दाखिल कराने के पश्चात सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है जिसके आने के पश्चात आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अफ्रीका से आए युवक के बारे में जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र कुमार पुत्र जानकी प्रसाद 40 वर्ष निवासी खागा, थाना खागा जनपद फतेहपुर के रहने वाले है। जो साउथ अफ्रीका में एक प्राइवेट कंपनी में इन्जीनियर है। राजेन्द्र कुमार साउथ अफ्रीका से 21 मार्च 2020 को दिल्ली एयरपोर्ट पर आये जहां दिल्ली में इनको 21 मार्च से 11 दिवस आइशोलेशन में रखा गया था। इसके पश्चात 1 अप्रैल 2020 को वह दिल्ली से अपने घर खागा फतेहपुर गयें, इसके पश्चात 10 अप्रैल को अपने ससुराल गणेशगंज थाना कटरा आये तब से अपने ससुराल में मौजूद थे। वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस की विषम परिस्थिति में बिना किसी वैध, प्राधिकृत अनुमति के शासन प्रशासन द्वारा लागू प्रतिबंधात्मक आदेशो का जान बूझ कर उल्लघंन करके संक्रमण के प्रति उपेक्षापूर्ण आचरण करते हुए अपने को छुपाते हुए विदेश से आने के पश्चात घूमते रहे। जिससे संक्रमण की संवेदनशीलता बढ़ी शनिवार को आज जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा थाना द्वारा इनके विरुद्ध मु.अ.स.
-80/2020 धारा 188, 269, 271 भादवि पंजीकृत कर चिकित्सीय परीक्षण व कोरेन्टाइन हेतु मेडिकल टीम बुला कर सदर अस्पताल मीरजापुर भेजा गया। वहां से जिला चिकित्सालय में बने ट्रामा सेंटर के कोरेन्टाइन वार्ड में ऱखा गया है। सैम्पल, जांच की कार्यवाही की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago