नहाने गया युवक गंगा की गोद में समाया…..

बलिया डेस्क. शहर कोतवाली क्षेत्र के किनाराम बाबा घाट (गंगा नदी) पर रविवार की सुबह नहाते समय गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. उधर मौत की सूचना युवक के मुहल्ले पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन रोड निवासी दीपक(20) किनाराम घाट पर गंगा स्नान करने गए थे. इसबीच युवक किसी प्रकार गहरे पानी में चला गया. तभी गंगा पर स्नान करने अन्य युवकों ने उसे किसी प्रकार बचा लिया और पानी से बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. उधर मौत की सूचना गांव में मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago