Categories: बलिया

बलिया में विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन, पहलवानों ने लगाए दांव-पेंच

बलिया के फेफना के श्री चिंता मणि ब्रह्म बाबा स्थान तीखा में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। ये आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में किया गया था। इसमें 150 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया और अलग-अलग तरह के दांवपेंच लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छोटे बच्चों की कुश्ती कराई गई। दंगल में पहुंचे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, ब्लाक प्रमुख वंशीधर यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, कामेश्वर सिंह, पूर्व चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य वीरलाल यादव का आयोजक प्रभुनाथ पहलवान ने साफा बांधकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि कुश्ती एक प्रकार का द्वंद युद्ध है, जो बिना किसी शस्त्र के केवल शारीरिक बल के सहारे लड़ा जाता है। वर्तमान समय में इस तरह के आयोजनों की सख्त जरूरत है।

दंगल में दीपक, प्रिंस, अमन व दीपक, अतुल व विष्णु, राज व अंगद, मोहित व रितेश का मुकाबला हुआ, जिसमें राहुल व नेहरू, सत्यपाल व जयदीप, मुकेश व रोबिन, अभिमन्यु व बलिराम, संतोष व आलोक का मुकाबला रोमांचक रहा। वहीं ग्रामीणांचलों और अन्य प्रदेश से आए पहलवानों ने अपना दाव-पेंच आजमाया। रेफरी की भूमिका छोटेलाल पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर रामाश्रय पहलवान, नाहर पहलवान, मदन सिंह, विश्राम सिंह, शिवकुमार सिंह, शिवनारायण धुसिया आदि मौजूद रहे। कुश्ती दंगल के आयोजक एवं पूर्व प्रधान प्रभुनाथ पहलवान ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन हरिवंश और रमेश पाल ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago