Categories: बलिया

बलिया के 9 ग्राम पंचायत सचिवों पर लटकी कार्यवाही की तलवार, यह है वजह

बलिया के अलग अलग ग्राम पंचायतों के 9 सचिवों पर गाज गिर सकती है। इन 9 सचिवों पर विभन्न आरोप लगने के बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन इनमें से किसी ने भी अब तक जवाब नहीं दिया है।

अब विभाग इन कर्मियों को दोबारा रिमाइंडर भेजेगा और जवाब नहीं मिलने पर कार्यवाही होगी। पिछले वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों के विकास की ज़िम्मेदारी बीडीओ को दी गई थी। उन्हें प्रशासक के रूप में पूरी गतिविधियों पर नजर रखनी थी। शासन की ओर से 1 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच गांवों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा में 25 गांवों में गड़बड़ी सामने आई।

इन 25 गांवों में अधिक खर्च की बात सामने आई थी। इस मामले में जब बारीकी से जांच की गई तो 10 से अधिक गांवों में लापरवाही की बात सामने आई। जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने अलग अलग ब्लॉकों के नौ ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया है।

मामले को लेकर बलिया डीपीआरओ एके श्रीवास्तव का कहना है कि गांवों में जांच में गड़बड़ मिलने पर कुछ ग्राम सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया है उन्हें रिमाइंडर भेजा जाएगा और संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago