Categories: बलिया

बलिया में खुद को SOG टीम का सदस्य बताकर 20 हजार लूटने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

बलिया के फेफना थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने लोगों से लूट करने वाले तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथ फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, फेफना थाने में सुजायत ​निवासी चंद सिंह ने तहरीर दी कि गोकुल पैलेस से 500 मीटर आगे एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा मेरी स्कार्पियो गाड़ी को रुकवा कर स्वयं को एसओजी टीम का बताते हुए 20 हजार रुपए छीन लिए। घटना की जांच के दौरान एक आरोपी कमल शशिकांत राय के तथाकथित पत्रकार होने की जानकारी मिली।

बताया गया कि आरोपी एक बड़े बैनर के तथाकथित पत्रकार थे। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। इसबीच रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी को मानपुर टोंस नदी पुलिस के पास खड़ा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी कमल शशिकांत राय को मानपुर टोंस नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर ​लिया। आरोपी नरहीं का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। फेफना थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago