बलिया के इस मेेले में पसरा सन्नाटा, जानें क्यों!


रेवती. (बलिया)

चैत्र दशमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न देवी मन्दिर प्रांगणों में भारी भीड़ होती थी, कई देवी मन्दिर प्रांगण में एक दिवसीय मेला लगता था. लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस हर चीज पर ग्रहण लगा दिया. गायघाट स्थित पचरूखा मन्दिर, शोभनाथपुर स्थित मां भगवती मन्दिर प्रांगण में प्रतिवर्ष दशमी के अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होता रहा, लेकिन इस वर्ष कोरोना जैसे असमायिक ग्रहण की वजह से उक्त मन्दिरों के प्रांगणों में सन्नाटा पसरा रहा. शासन-प्रशासन द्वारा वैश्विक महामारी के मद्देनजर जनमानस के हितों की रक्षा के लिए मेला,सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैवाहिक सहित किसी भी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह पाबन्दी लगा दी गयी है. विभिन्न स्थलों पर बकायदा इसका अनुपालन किया जा रहा है. प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह, एसआई परमानन्द त्रिपाठी, गजेंद्र राय, सूर्यकांत पाण्डेय, माया शंकर दूबे मय हमराही क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों की सहायता के साथ-साथ घरों में रहने की अपील कर रहे हैं. प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर ऐसे लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago