Categories: बलिया

बलिया में सुरहाताल का किनारा हुआ गुलजार, पर्यटन स्थल किया गया घोषित, देखें फोटो

बलिया में पर्यटन बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कवायद कर रहा है। ऐसे में सुरहाताल की रौनक चारो ओर से बढ़ाने का कोशिश जिला प्रशासन की कर रहा है। इसलिए अब बसंतपुर की तरह मैरीटार गांव की तरफ से भी सुरहाताल का किनारा पर्यटन के लिहाज से गुलजार दिखेगा। उधर से भी पर्यटक अब बोटिंग का आनंद ले सकेंगे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर मैरिटार सुरहाताल का किनारा भी पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि सुरहाताल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन और हम सब का प्रयास है कि यहां अधिक से अधिक पर्यटक आएं। इससे लोग प्राकृतिक वादियों का आनंद भी ले पाएंगे और इस क्षेत्र का विकास भी होगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बसन्तपुर शहीद स्मारक की भांति इस जगह को भी शानदार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कोशिश जारी है। मैरिटार में भी बोटिंग रैंप का भी निर्माण हुआ है। साथ ही पर्यटन शेड और वहां पर पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के लिए वाटर फिल्टर की भी व्यवस्था की है।

नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन- मैरिटार में सुरहाताल के किनारे नौकायन प्रतियोगिता हुई जिसमें किनारे के नाविकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इसमें विवेक साहनी को प्रथम, भोला साहनी को द्वितीय और बसंतपुर के सतेंद्र साहनी को तृतीय स्थान मिला।

इस अवसर पर एसपी राजकरन नैय्यर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, डीडीओ राजित राम मिश्र, बांसडीह एसडीएम राजेश कुमार, एक्सईएन बाढ़ संजय मिश्र सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago