Categories: बलिया

बलिया के होटल में महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया के महावीर लाज में 30 मार्च को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जमील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान गाजीपुर निवासी 29 वर्षीय नेहा परवीन के रूप में हुई है, जिसकी शादी घनी गांव निवासी हामिद से हुई थी।

जांच में सामने आया है कि आरोपी जमील अहमद ने नेहा को होटल में बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महावीर लाज में घटित हुई। होटल रजिस्टर के अनुसार, 28 मार्च को दोनों ने पति-पत्नी के रूप में कमरा बुक किया था।

30 मार्च को दोपहर के बाद से कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला, जिससे लाज प्रबंधन को शक हुआ। शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने जब दरवाज़ा खोला तो अंदर का दृश्य बेहद खौफनाक था—कमरे और बाथरूम में खून फैला हुआ था।

नेहा का शव कमरे में पड़ा था, जबकि जमील अहमद की कलाई की नसें कटी हुई थीं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और नगर क्षेत्राधिकारी श्यामकांत के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago