Categories: बलिया

बलिया में नकल का खेल जारी, अब रसायन विज्ञान के पेपर बाहर भेज कर हल कराया, तीन गिरफ्तार

बलिया में पेपर लीक कांड उजागर होने और प्रशासन की सख्त कार्यवाही के बावजूद भी नकल माफिया के हौंसले बुलंद है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक अब इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। यहां व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र बाहर भेजकर हल कराने और फिर छात्रों को नकल कराने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया जिला नकल माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। संस्कृत और अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद अब रसायन विज्ञान के पेपर में नकल कराने का मामला सामने आया है।

सोमवार को दूसरी पाली की परीक्षा में जय जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया के आंतरिक सचल दस्ते में ड्यूटी कर रहे चंदायर मठिया गांव निवासी शिक्षक अजीत यादव ने व्हाट्सएप से इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक युवक को बाहर भेज दिया। इसके बाद युवक ने प्रश्नपत्र हल कर वापस अजीत के व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों को बोलकर नकल कराई गई।

मामला उजागर होने पर पुलिस ने कार्यवाही की। मनियर के एसएसओ कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि एक शिक्षक के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारकर प्रश्नपत्र का हल चिट बनाने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में रविकांत कुमार निवासी चंदायर, अनीस कुमार निवासी चंदायर, सुनील कुमार निवासी चंदायर, अजीत यादव निवासी चंदायर, अनिल कुमार यादव निवासी चंदायर शामिल हैं। रविकांत, अनीस और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago