Categories: बलिया

नई दिल्ली में युवा चेतना द्वारा आयोजित हुआ आदि गुरु शंकराचार्य जयंती समारोह

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन ‘युवा चेतना’ संस्था के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह, सांसद नीरज शेखर, भाजपा प्रवक्ता डॉ. संजय मयुख, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समेत अनेक प्रमुख हस्तियों ने संयुक्त रूप से किया।

सभी अतिथियों ने आदि गुरु शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य सनातन धर्म की आधारशिला हैं और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शंकराचार्य जयंती पर घोषित अवकाश और स्वामी करपात्री जी के सम्मान में जारी डाक टिकट के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आदि गुरु को ‘सनातन धर्म का सूर्य’ बताया और कहा कि उनका योगदान अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने में अतुलनीय रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार भी शंकराचार्य जी के विचारों को दिशा के रूप में लेकर कार्य कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत को वैचारिक और आध्यात्मिक दिशा दी, जिसकी गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की ओर बढ़ रहा है।

पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने कहा कि भारतवर्ष आदि गुरु शंकराचार्य का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सभी मतों और विचारों के लिए स्थान है, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। सांसद नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आदि गुरु के सपनों का राष्ट्र बताते हुए उनके विचारों को यथार्थ में बदलने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की।

भाजपा प्रवक्ता डॉ. संजय मयुख ने कहा कि सनातन धर्म के विरोध में बोलने वाले कभी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर आज भारत की सनातन परंपरा सम्मान प्राप्त कर रही है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी ने सनातन परंपरा को कमज़ोर करने का प्रयास किया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह परंपरा और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए ‘युवा चेतना’ की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह सहित डॉ. विनोद डोगरा, डॉ. मारूफ चौधरी, रंजीत चौधरी, गोपाल झा, सुरेंद्र कुशवाहा, आदर्श पासवान, राजमल जैन, रोहित चौधरी सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago