Categories: बलिया

बलिया के बादल पटेल हत्या मामले में आरोपियों को उम्रक़ैद की सजा

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के करंबर गांव में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या के मामले में आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला अगस्त 2023 का है। जहां करंबर गांव में रहने वाला युवक बादल पटेल अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान रात लगभग 12.30 बजे अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बादल के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। परिवारजन बादल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक बादल की उम्र 19 साल थी। वो टाउन डिग्री कॉलेज में बीकॉम सेंकर ईयर का छात्र था। बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर निवासी विशाल राजभर (20) का ननिहाल करम्बर में है। इस कारण मृतक बादल पटेल और विशाल एक दूसरे को जानते पहचानते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व विशाल और बादल की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इससे नाराज विशाल 23 अगस्त की सुबह बादल के घर पहुंचा और उसके चाचा छट्ठू पटेल के साथ वाद विवाद करने लगा। इसकी जानकारी बादल को उसके चाचा ने दी।

उसी दिन बड़ागांव में रामजीत बाबा के मेले में अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ पहुंचे बादल की विशाल से मारपीट भी हुई थी।इसी बात का बदला लेने के लिए विशाल ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर बादल की हत्या की साजिश रची। रात में जब बादल जब घर के बाहर सो रहा था, तब आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मृतक की मां, मौसी और अन्य रिश्तेदार कुछ दूरी पर ही सो रहे थे। घटना के बाद परिवारजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चली और अब कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago