टीबी मरीज को भर्ती कर तीमारदार हुए फरार, जानें क्या है पूरा मामला

– राजस्थान के जोधपुर से प्राइवेट एंबुलेंस से लाया गया था मरीज
बलिया. जिला अस्पताल में गुरुवार की शाम रेवती थाना क्षेत्र के दतहा निवासी एक टीबी मरीज को भर्ती किया गया. ईएमओ डॉ एस कुमार ने बताया कि मरीज को उसके तीमारदार राजस्थान के जोधपुर से एक प्राइवेट एंबुलेंस द्वारा लाया गया है, जहां उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया है जो निगेटिव है. मरीज की हालत ठीक है तथा उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है. उधर चर्चा है कि मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके साथ आए दो तीमारदार व एंबुलेंस चालक क्वारांटाइन के डर से एंबुलेंस सहित फरार हो गया है.
रेवती थाना क्षेत्र के दतहा निवासी गुलन यादव(28) काफी दिनों राजस्थान के जोधपुर में रहकर काम करता है तथा पूर्व से ही टीबी की बीमारी से ग्रसित है. इधर लॉक डाउन के बाद से राजस्थान में जहां उसका कामकाज बंद चल रहा था वहीं जमा पैसा भी खत्म हो गया था, इसबीच वह बीमार पड़ गया, जिसे देख उसके साथ रह रहे थे साथियों ने वहां से उसका कोरोना टेस्ट कराया फिर एक निजी एंबुलेंस से उसे जोधपुर से बलिया लाया, बीच में चूंकि उसकी हालत बिगड़ गयी थी, लिहाजा बलिया आते-आते तीमारदारों ने उसे पहले जिला अस्पताल ले आया फिर उसको भर्ती कराकर फरार हो गया. अस्पताल में मौजूद लोगों की मानें तो क्वारांटाइन के डर से वे लोग आपस में ही चर्चा करते-करते भाग गए हैं.
वर्जन:
घटना के संबंध में सीएमएस ने सीएमओ को कराया अवगत
राजस्थान के जोधपुर से इस तरह मरीज को लाने के बाद तीमारदार द्वारा फरार हो जाने के सवाल पर सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि घटना से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है. तीमारदारों की तलाश कर उन्हें क्वारांटाइन किया जाएगा. मरीज को मेडिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago