सिकंदरपुर- भासपा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र ने जिले के थानों पर सवाल खड़ा करते हुए थानों को दलाली का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीड़ितों की थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है।
थाने दलाली के अड्डे बन गए हैं। बिना पैसा लिए किसी का काम नहीं हो रहा है। क्षेत्र दौरे के बाद वह पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल व आवास के नाम पर भारी धन उगाही की जा रही।
साइकिल चोर व छोटे-मोटे अपराध करने वालों को शातिर बदमाश के नाम पर मुठभेड़ में मारा जा रहा है। उनमें अधिकांश गरीब व छोटी जातियों के हैं। कहा कि राशनकार्ड से वंचित गरीबों का कार्ड नहीं बनाया जा रहा है।
शासन की कार्यप्रणाली से आम जनता का विश्वास उठ गया है। चेतावनी दी है कि इन मुद्दों का यदि 10 जुलाई तक हल नहीं निकाला गया तो उसके बाद पार्टी धरना देगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…