Categories: बलिया

बलिया में वाहन चोरों का आंतक: दरवाजे के सामने खड़ी बाइक ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। जनपद में वाहन चोर सक्रिय हैं। आए दिन बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। जिससे लोग खौफजदा हैं। ताज़ा मामला गड़वार थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां बाइक चोरों ने दरवाजे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि बालेसर गांव में मंगलवार की रात 8.00 बजे यह घटना हई। जहां बाइक चोरों ने दरवाजे के सामने खड़ी दिनेश सोनी पिता जवाहर लाल सोनी की मोटरसाइकिल चुरा ली। तेज बारिश होने के कारण चोर आसानी से भाग निकले। गाड़ी नंबर-Up54Z0824 है, इसकी जानकारी मुकेश सोनी ने पुलिस को दे दी है। बहरहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

पूरे मामले में पीड़ित का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे दरवाजे पर अपनी बाइक खड़ी कर खाना खा रहे थे, तभी हल्की बारिश हो रही थी। दिनेश खाना खाकर जब बाहर आए तो मौके पर बाइक नहीं थी। यानी कि कुछ ही मिनटों में चोर बाइक चुरा कर फरार हो गए। बालेसर निवासी उमेश कुमार सोनी, जवाहर लाल सोनी ने गड़वार थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago