Categories: बलिया

बलिया में दबंगों का आतंक, बीच चौराहे पर युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

बलिया में दबंगों का आतंक देखने को मिला है। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किशोर के साथ बेरहमी से पिटाई करके उसे लहूलुहान कर दिया। युवक को बीच चौराहे पर पीटता देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। किशोर के साथ मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। करीब पांच मिनट तक चले इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि घटना सिकंदरपुर कस्बे के न्यू मार्केट बेलाल कटरा स्थित हिंदुस्तान फिटनेस जिम के पास की है। यहां कस्बे के डोमनपुरा निवासी अभय पांडेय (17) पुत्र सोनू पांडेय से कुछ युवक बातचीत कर रहे थे। उसके बाद अभय जैसे ही अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला कि पहले से अलग- अलग समूह में खड़े युवक उस पर टूट पड़े और डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद मौके से सभी फरार हो गए। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भी कई गिरोह सक्रिय हैं, जो आए दिन इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। एक दिन पूर्व ही एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में एसएचओ विकास चंद्र पांडेय का कहना था की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago