बलिया के दोकटी थाना के शिवपुर घाट पर शनिवार सुबह गंगा नदी के गहरे पानी में एक 15 वर्षीय बालक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर किशोर को ढूंढने का प्रयास शुरू किया है लेकिन अभी तक किशोर नहीं मिल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 15 वर्षीय रणवीर गुप्ता पुत्र रामनारायण गुप्ता अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे गंगा स्नान करने शिवपुर घाट आया था। नदी के अंदर नहाने के लिए रणवीर और रौनक पुत्र राजेश गुप्ता एक साथ गए। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
इस दौरान शोर सुनकर नाविक पहुंचे और अनिकेत और रौनक को बचा लिया, लेकिन रणवीर को नहीं बचाया जा सका और वह डूब गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज लालगंज जय प्रकाश सिपाहियों के साथ घाट पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी की सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन अभी तक डूबे युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…