Categories: बलिया

खुद ही रिपोर्टिंग अधिकारी बन अवकाश ले रहे थे शिक्षक, बीएसए ने रोका वेतन

बलिया में बेसिक शिक्षा विभाग में भारी लापरवाही का मामला सामने आया। यहां तीन शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर खुद को ही रिपोर्टिंग ऑफिसर बताकर अवकाश लेते रहे। अब मामले उजागर होने के बाद बीएसए मनिराम सिंह ने तीनों शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। साथ ही स्कूली शिक्षा महानिदेशक और राज्य परियोजना निदेशक को रिपोर्ट भेज दी है।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहिया की सहायक अध्यापिका संगीता श्रीवास्तव द्वारा स्वयं को ही रिपोर्टिंग ऑफिसर चयनित कर 18 अवकाश लिए हैं। वहीं नगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा की सहायक अध्यापिका कुसुम वर्मा भी इसी तरह 11 अवकाश ले चुकी थी। बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय बभनौली के सहायक अध्यापक सुनील कुमार सिंह ने भी खुद ही रिपोर्टिंग ऑफिसर बन कर 11 बार अवकाश लिया है।

जिला समन्वयक (एमआईएस) शिव सौरभ गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक द्वारा अवकाश प्रकरण में अनियमितता की आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिले में भी अवकाश प्रकरणों में घोर अनियमितता सामने आयी है। खंड शिक्षा अधिकारियों से सम्बंधित प्रकरण में आख्या मांगी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के पत्र से स्पष्ट है कि इन शिक्षकों द्वारा न सिर्फ अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन करने में घोर अनियमितता बरती गई है, बल्कि विभागीय अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना है, जो अत्यन्त खेदजनक है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago