बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे समारोह को सफल बनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करने से व्यक्ति न केवल महानता की ऊँचाइयों को प्राप्त करता है, बल्कि देश की प्रगति और उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

शिक्षकों के मनोरंजन हेतु म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में आनंद मिश्रा और संजीव सिंह, जबकि महिला वर्ग में शिवांगी पांडे और ममता यादव विजेता बने।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एब्री केबी ने कहा कि “शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।”

विद्यालय प्रधान प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद जी ने अध्यापकों को उनके अथक प्रयासों और समर्पण के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और निष्ठा के कारण ही विद्यालय निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और गैर-शिक्षक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago