बलिया- शिक्षक-छात्रा का वीडियो वायरल, इलाके में सनसनी !

बलिया के रेवती में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ता को  दागदार करने का मामला सामने आया है । खबर के मुताबिक विडियो वायरल होने के बाद  शिक्षक व छात्रा के परिजनों के बीच मारपीट भी हुई।  वीडियो वॉयरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है।

दैनिक हिंद्स्तान की खबर के मुताबिक बताया गया  है कि गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक व छात्रा के बीच चल रहे प्रेम प्रंसग का किसी ने वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। जानकारी होने के बाद लड़की के परिजनों व शिक्षक के बीच मारपीट भी हो गयी। सूचना मिली तो डॉयल 100 की पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गये और मामले को सलटाया। बताया जाता है कि शिक्षक की भी पुलिस ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने पूछताछ के लिये उसके पिता को हिरासत में ले लिया।  ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार को पंचायत के जरिये मामला सलटाने का भी प्रयास हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि पुलिस इस प्रकार के किसी मामले की जानकारी होने से फिलहाल इंकार कर रही है।

एसआई नागेन्द्र पांडेय का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। उनके अनुसार न तो किसी ने तहरीर दी है और न ही वायरल वीडियो ही अब तक हासिल हो सका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago