बलिया- राम मंदिर के लिए टीचर ने चंदा देने से किया मना, गुस्साए RSS संचालित स्कूल ने नौकरी से निकाला

बलिया डेस्क : बलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एक विद्यालय से एक टीचर को सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हज़ार रुपए का चंदा देने से मना कर दिया।

जिला मुख्यालय के जगदीशपुर मोहल्ले में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य के पद पर कार्यरत यृशवंत प्रताप सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चंदा न देने पर स्कूल प्रशासन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया और उनकी 8 महीने की सैलरी भी रोक ली।
मामले की पूरी जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विद्यालय की तरफ से चंदा वसूली के लिए उन्हें रसीद बुक दी गई थी।

उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की और तकरीबन 80 हजार रुपए चंदा वसूल कर विद्यालय को दे दिए। इसके बाद स्कूल में संघ के ज़िला प्रचारक सत्येंद्र की एंट्री हो गई। उन्होंने यहां आते ही मुझपर हज़ार रुपए चंदा देने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। लेकिन जब मैंने चंदा देने से मना किया तो स्कूल प्रशासन ने उनके साथ ‘गलत व्यवहार’ किया और उन्हें स्कूल की नौकरी से निकाल दिया।

उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर इंसाफ़ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अदालत जाएंगे। वहीं स्कूल प्रशासन ने सिंह के आरोपों को निराधार बताया है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य धीरेंद्र ने इस मामले पर कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के उद्देश्य से विद्यालय के सभी कर्मचारियों को उनकी क्षमता के हिसाब से रसीद बुक दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘आचार्य यशवंत सिंह ने स्वेच्छा से तीन रसीद बुक ली, लेकिन बाद में उन्हें जमा नहीं किया। सिंह ने विद्यालय से स्वयं त्यागपत्र दिया है”। संघ के जिला प्रचारक सत्येंद्र ने बताया कि संघ की तरफ से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जमा करने का कोई दबाव नहीं बनाया जाता। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि आचार्य यशवंत सिंह अनुशासनहीन व्यक्ति हैं और वह शैक्षणिक कार्यों में भी कोई दिलचस्पी नहीं लेते।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago