भारत को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए स्वामी अभिषेक ने शुरू किया कठिन व्रत

बलिया– बसंतिका नवरात्रि के अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बलिया मालदेपुर मोड़ स्थित युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निवास पर भगवती का पूजन शुरू किया। महामारी कोरोना से पूरे देश में 21 अप्रैल तक लाकडाउन होने के कारण स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भगवती का पूजन विधि विधान से शुरू किया।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर भगवती से महामारी कोरोना से देश और विश्व को उबारने हेतु प्रार्थना किया।

देश भर में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का निश्चय लेने वाले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रात में सिर्फ एक समय देशी गाय का दूध और गंगा जल लेंगे।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की राष्ट्र संकट में है इस विपदा से पूरा देश भयक्रांत है एसी स्थिति में ईश्वर के शरण में गए बिना कोई रास्ता नहीं है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सभी लोग अपने घर में रहकर भगवती का अनुसरण करें।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की WHO के सभी निर्देशों का पालन होना चाहिए साथ ही सरकार और प्रधानमंत्री जो कह रहे उसमें सबको सहयोग करना चाहिए।यह राजनीति का समय नहीं है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश पहले से आर्थिक समस्या झेल रहा था और अब कोरोना की मार ने सबकुछ ख़त्म कर दिया है।

सरकार को अविलंब दिहारी मजदूर,ठेला,रिक्सा चलाने वालों की चिंता करते हुए उनके लिए कुछ विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।स्वमी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरे देश में लाकडाउन होने के पूर्व युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने अद्भुत तरीक़े से पूरे बलिया में मास्क,सैनीटाइजर और साबुन का वितरण किया जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की लाकडाउन के बाद सांसद,विधायक और राजनीतिक पार्टीयाँ फ़ंड दे रही हैं परंतु युवा चेतना ने 100 से अधिक गाँवों में महामारी कोरोना के ख़िलाफ जनजागरण चलाकर मिसाल क़ायम की है। प्रमादी नाम संवतसर पर देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रार्थना किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने लोगों से संयम और धैर्य बरतने की अपील भी की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago