बलिया बलिदान दिवस के मौक़े पर स्वामी अभिषेक और रोहित सिंह ने सेनानियों की क़ुर्बानी याद की, आँखों में आया आंसू!

बलिया बलिदान दिवस के मौक़े पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने देश के लिए अपनी जान क़ुर्बान करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद किया है। रोहित सिंह ने बलिया चौक स्थित शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि बलिया का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि देश जब भी में आया है, बलिया ने हमेशा दिशा दिखाई है। वही अभिषेक ब्रह्मचारी ने इस दौरान कहा कि भाजपा देश के साथ अन्याय कर रही है। धर्म आस्था का विषय परंतु भाजपा राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश की तरक़्क़ी के लिए युवाओं को गोलबंद होना होगा और जनता को युवा चेतना का साथ देना चाहिए। रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा कि भारत सर्व धर्म संभाव का देश है परंतु मोदी-योगी सरकार धार्मिक उन्माद फैलाकर जनता को ठग रही है। उन्होंने कहा कि हमें देश की अखंडता को बरकरार रखना है। सिंह ने कहा की बलिया देश में सबसे पहले आज़ाद हुआ था चित्तु पांडेय जी इसके नायक थे।

चित्तु पांडेय,महानंद मिश्रा,भोला ठाकुर सरीखे महान सपूतों के योगदान को बलिया नहीं भूल सकता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार ठाकुर,अजय राय मुन्ना,बैजू राय,अजय ओझा,सैफ़ नवाज,राहुल राय,आलोक राय,आदित्य चौबे,संजय मिश्रा,शिवम राय,निखिल यादव,नीलकांत वर्मा,रामप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago