Categories: Uncategorized

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा…

सीबीआई और पश्चिम बंगाल के बीच पनपी टकराव की स्थिति के बीच अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के जीत के तौर पर देखा जा रहा है। ममता बनर्जी ने कोर्ट के इस फैसले पर बयान देते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताई है। ममता बनर्जी ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उनकी सरकार ने कभी मना नहीं किया था लेकिन उन्हें आपत्ति इस बात की थी कि दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने इसके लिए कोई पूर्व सूचना राज्य प्रशासन को नहीं दी थी।

ममता बनर्जी ने कहा है कि बिना किसी सूचना के लिए सीबीआई टीम पुलिस कमिशनर को गिरफ्तार करने चली गई थी। उन्होंने कहा है कि इसका उनकी सरकार ने विरोध किया है और यह भारत के संघीय ढाँचे पर हमला है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पुलिस कमिशनर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ममता ने कहा है कि कोर्ट का फैसला सही है।

उन्होंने कहा है कि ऐसा फैसला देकर सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ हमारी जीत नहीं है बल्कि पूरी जनता और देश के सुरक्षाबलों की जीत है।मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता नबनर्जी ने आगे कहा है कि आज देश के हर तबके को परेशान किया जा रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बचाने का काम किया है।

ममता बनर्जी ने साफ़ कहा है कि केंद्र की एजेंसियों को राज्य को सूचना दिए बिना किसी भी केस में राज्य में नहीं आना चाहिए। ममता ने कहा है कि इस देश को बिग बॉस कोई नहीं है और लोकतंत्र ही सबसे बड़ा बॉस है। अब कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में सीबीआई टीम शिलांग पुलिस कमिशनर से पूछताछ करेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago