मनियर इओ सुसाइड- आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची पुलिस, छापेमारी से पहले फरार हुए चैयरमैन

बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की सुसाइड के बाद उनके भाई द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर बलिया कोतवाली में मुकद्मा दर्ज हुआ  चेयरमैन भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश, आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के ई ओ व मनियर रहे पूर्व ई ओ संजय कुमार राव व मृतका के ड्राइवर के ऊपर सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जगह जगह छापामारी कर रही है।

पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के घर पर छापा मारा वहां पर अखिलेश के न मिलने के बाद पूछताछ के लिए उनके भाई को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस उसके मित्र के यहां तथा नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता के आवास पर भी जाकर दबिश दी। वहां चेयरमैन नहीं मिले। बताया गया कि कुछ समय पूर्व ही चेयरमैन आवास से निकले हैं।

सूत्रों की मानें तो परिजनों ने यह भी जानकारी दिया है कि वह बलिया जाकर कोतवाली में कोतवाल से मिलेंगे। यह भी चर्चा रही टैक्स लिपिक विनोद कुमार सिंह भी अपने कार्यालय पर नगर पंचायत के कार्यालय पर आए थे लेकिन पुलिस की भनक पाकर वह फरार हो गए। इस संदर्भ में नगर पंचायत कार्यालय पर किसी कर्मचारी से पूछे जाने पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जिस कार्यालय में ईओ मणि मंजरी राय बैठा करती थी उस कार्यालय में ताला लगा है।

पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि कोई कागजात इधर उधर न हो जाए इस लिए जब तक प्रशासन का आदेश नहीं मिलेगा तब तक ताला वैसे ही लगा रहेगा। अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के बाद हर किसी के जुबान पर उनके सुसाइड की ही चर्चा है। कुछ लोग उनके पिता द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकारी तंत्र पर जो भ्रष्टाचार का दाग लगा है उसकी चर्चा कर रहे हैं तो कुछ लोग पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश न किए जाने पर भी अचंभित है। किसी दूसरी एंगल को लेकर के भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि कहीं परिवारिक कलह के वजह से भी ई ओ सुसाइड की हो। यह जांच का विषय है। हर लोग जांच का इंतजार कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago