देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरी होने पर अमृत महोत्सव की धूम है। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलिया के श्री हरिबंश बाबा इंटर कॉलेज पूर-बलिया के छात्रों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधन प्रहलाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से प्रेरित गगनभेदी नारों के माध्यम से देश के वीर शहीद सपूतों को नमन करते हुए आमजन से राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने जगह-जगह आमजन को राष्ट्रध्वज भेंट कर अपने घरों पर फहराने का आह्वान किया। उक्त रैली व प्रभात फेरी में विद्यालय के बच्चों सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…