बलिया के अस्पताल की अव्यवस्थाओं से जनता परेशान हैं। अस्पताल की दुर्व्यवस्था और CMS के खिलाफ अब छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शहर के टी. डी. कॉलेज से आव्हान कर छात्रनेताओं ने 10 अगस्त को CMS के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा तय करने के लिए आपात बैठक बुलाई है।
अस्पताल में आए दिन सीएमएस के द्वारा अभद्र व्यवहार के मामले सामने आते हैं। बीते 4 अगस्त को छात्रनेता आदित्य प्रताप सिंह व सूरज गुप्ता एक मरीज के उपचार कराने गए जहां देखा कि चिकित्सक दीपक गुप्ता, डॉ. ए. के. स्वर्णकार मौके पर अपने केबिन में नहीं बैठे थे।
इससे छात्र नेता नाराज हो गए। उन्होंने CMS बी.पी. सिंह से शिकायत की लेकिन जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की बात स्वीकारने की बजाए CMS उल्टा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उन्होंने छात्र नेताओं से काफी बदतमीजी में बात की। दोनों के बीच बहस चली। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया लेकिन उसके बाद CMS ने छात्र नेताओं पर मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। छात्रनेता प्रवीण सिंह ने कहा की अधिकांश डॉक्टर अस्पताल में रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस कर मरीजों का आर्थिक शोषण करते है और सवाल खडा करने पर मुकदमे दर्ज करवाते हैं।
इस पूरे मामले को लेकर छात्रनेताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने CMS के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी कड़ी में छात्रनेता रुपरेखा बना रहे हैं। आगामी 10 अगस्त को एक बैठक बुलाई गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…