Categories: featured

अस्पताल की दुर्व्यवस्था व CMS के खिलाफ छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, 10 अगस्त को बुलाई आपात बैठक

बलिया के अस्पताल की अव्यवस्थाओं से जनता परेशान हैं। अस्पताल की दुर्व्यवस्था और CMS के खिलाफ अब छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शहर के टी. डी. कॉलेज से आव्हान कर छात्रनेताओं ने 10 अगस्त को CMS के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा तय करने के लिए आपात बैठक बुलाई है।

अस्पताल में आए दिन सीएमएस के द्वारा अभद्र व्यवहार के मामले सामने आते हैं। बीते 4 अगस्त को छात्रनेता आदित्य प्रताप सिंह व सूरज गुप्ता एक मरीज के उपचार कराने गए जहां देखा कि चिकित्सक दीपक गुप्ता,  डॉ. ए. के. स्वर्णकार मौके पर अपने केबिन में नहीं बैठे थे।

इससे छात्र नेता नाराज हो गए। उन्होंने CMS बी.पी. सिंह से शिकायत की लेकिन जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की बात स्वीकारने की बजाए CMS उल्टा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उन्होंने छात्र नेताओं से काफी बदतमीजी में बात की। दोनों के बीच बहस चली। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया लेकिन उसके बाद CMS  ने छात्र नेताओं पर मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। छात्रनेता प्रवीण सिंह ने कहा की अधिकांश डॉक्टर अस्पताल में रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस कर मरीजों का आर्थिक शोषण करते है और सवाल खडा करने पर मुकदमे दर्ज करवाते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर छात्रनेताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने CMS के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी कड़ी में छात्रनेता रुपरेखा बना रहे हैं। आगामी 10 अगस्त को एक बैठक बुलाई गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago