बलिया में छात्रों ने लखनऊ से बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे और मेडिकल कालेज बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को भारी प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
छात्र नेता अविनाश ने कहा कि लखनऊ के चंदसराय गांव से शुरू होकर बलिया तक बनने का प्रस्ताव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का था। भाजपा सरकार ने इसमें कटौती करते हुए गाजीपुर के हैदरिया गांव तक कर दिया।
यह बलिया जनपदवासियों की उपेक्षा है। इसे छात्र कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की यह सबसे बड़ी उम्मीद थी, जिसे योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया।
पूर्व अध्यक्ष विवेक पाठक ने कहा कि सरकार की कोई योजना बलिया में नहीं आ रही है। छात्रों ने मेडिकल कालेज खोलने की मांग की है। अनुपम उपाध्याय ने इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…