बलिया। जिले के बैरिया तहसील में बिजली विभाग बकायदारों को लेकर अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। अब जिस गांव में 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं वहां की बत्ती सामूहिक रूप से गुल की जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग बड़े बकायेदारों वाले गांवों की सूची बना रहा है।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत उपकेन्द्र बैरिया नगर, बैरिया देहात, लोक धाम, ठेकहा और जयप्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र के बड़े बकायेदारों की सूची बनाई जा रही है। अगर तत्काल यह लोग बिल नहीं जमा करते हैं तो उनकी आरसी जारी की जाएगी। इसके अलावा 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता जिस गांव या मोहल्ले में विद्युत बकाएदार होंगे उस गांव की बत्ती गुल की जाएगी।
सरकारी कार्यालयों पर भी बकाया– तहसील क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों, विद्यालयों, थाना, तहसील पर लगभग एक करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बावजूद इसके बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी सरकारी संस्थानों की लाइन नहीं काटते हैं। जबकि आम उपभोक्ताओं के 10 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया होता है तो बिना किसी नोटिस के लाइन काट दी जाती है। बिजली विभाग का यह दोहरा आचरण चर्चा का विषय बना हुआ है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…