Categories: बलिया

पूर्वांचल में बिजली कर्मियों की हड़ताल के खिलाफ़ सख्त एक्शन, बलिया के 58 संविदाकर्मी सहित 2125 बर्खास्त

बलिया। बिजली कर्मियों की हड़ताल के खिलाफ़ शासन का सख्त रुख देखने को मिला रहा है। हड़ताल से हाहाकार के बीच बड़ी कार्रवाई की गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा पर काम करने वाले विभाग के 2125 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। जिनमें बलिया जिले के 58 संविदाकर्मी शामिल है।

इसके अलावा निगम की ओर से गाजीपुर, बस्ती और फतेहपुर के अलग-अलग थानों में 23 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 20 संविदा कर्मी, 2 जेई और एक अधिकारी शामिल है। पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक कार्मिक शेष कुमार बघेल ने इस कार्रवाई की जानकारी दी

बर्खास्त संविदा कर्मचारियों में वाराणसी के 372, आजमगढ़ के 251, प्रतापगढ़ के 100, बलिया के 58, चंदौली के 25 मऊ के 16 और कुशी नगर के 150 शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल डिस्कॉम में अभी बड़ी पैमाने पर कार्रवाई बाकी है।

बता दें बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर तल्ख दिखे थे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से कहा कि ऐसी व्यवस्था कराएं कि जनता को दिक्कत न होने पाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago