पिछड़ों को अलग आरक्षण नहीं दिया तो अकेले दम पर लड़ेंगे : ओम प्रकाश राजभर

बनत रही जब बनत रही हमरी तोहरी अब ना बनी, तू जा अपने घरे, हम जात हयी अपने घरे…। इस गंवई कहावत के साथ सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा से अपनी नाराजगी जता दी है।

चेतावनी देते हुए श्री राजभर ने कहा कि 17 फरवरी को महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का कार्यक्रम होने वाला है।

उससे पहले अगर भाजपा ने सामाजिक न्याय समिति की संस्तुतियों को लागू करते हुए अति पिछड़ों को पृथक आरक्षण देने की घोषणा नहीं की तो फिर वह महाराष्ट्र के उसी कार्यक्रम में सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर देंगे।

उन्होंने कहा कि वह अन्य किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे और अकेले ही लोस चुनाव लड़ेंगे।

श्री राजभर के अनुसार सपा और बसपा भी अति पिछड़ों को पृथक आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर खुलकर सामने नहीं आ रही हैं। पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री राजभर ने कहा कि भाजपा ने अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण देने का वादा किया था। मगर यह वादा आज तक पूरा नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव करीब आ चुके हैं, 100 दिन का भी समय नहीं बचा है। भाजपा ने अगर समय रहते अपना वादा पूरा किया तो ठीक वर्ना तो भाजपा को परिणाम भुगतना पड़ेगा।

सीबीआई के हालिया छापे पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दो साल से मामला शांत था। महागठबंधन का फैसला होते ही सीबीआई सक्रिय हो गयी। अभी तक सीबीआई सो रही थी क्या? उन्होंने कहा कि सपा और बसपा अगर भ्रष्टाचार के दोषी हैं भी तो भी अब सीबीआई की सक्रियता से आम आदमी में यही संदेश जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए इन दोनों पार्टियों का गठबंधन होने से अब भाजपा और केन्द्र सरकार के इशारे पर सीबीआई छापेमारी कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago