बलिया- सियासी गलियारों में हलचल, आखिर बेटे के ‘आनंद’ में क्यों शामिल नहीं हुए अम्बिका चौधरी?

बलिया। बलिया में समाजवादी पार्टी को चुनाव में जीत का आनंद दिलाने वाले पार्टी के युवा नेता व नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने आज पद व गोपनीयता की शपथ ली और अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उन्हें गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद आनंद चौधरी ने सभी सदस्य गणों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि आज 2 बजे से इसी सभागार में बोर्ड की पहली बैठक भी हुई है।बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी– वहीं शपथ ग्रहण समारोह में हैरान करने वाली बात रही कि आनंद चौधरी के पिता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी अनुपस्थित रहे। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि सत्ता पक्ष मंत्री उपेंद्र तिवारी गाली गलौज मामले में लगे पासको एक्ट को मुद्दा बना सकता था,  शायद यही वजह रही कि अपने बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री अनुपस्थित रहे।

जिस सभागार में बेटे ने शपथ ली वो पिता ने ही बनवाया– आपको बता दें कि गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में आनंद ने शपथ ग्रहण की वह पूर्व राजस्व मंत्री अम्बिका चौधरी की ही देन हैं। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इसको लेकर काम किया और सभागार बनवाया। सभागर में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष आनंद चौधरी व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के द्वारा किया गया गया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य गणों से क्षेत्र के विकास के लिये बिना किसी भेदभाव के कार्य करने की सलाह दी।

शपथ ग्रहण के बाद बोले चौधरी, आज बलिया के लिए आनंद का दिन- आनन्द चौधरी ने कहा कि आज का दिन बलिया के आनन्द का दिन है और निष्पक्ष तरीके से विकास की रफ्तार को बढाएंगे। वही समारोह में पिता पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी की नामौजूदगी पर कहा कि हर पिता अपने बेटे को आगे बढ़ते देखना चाहता है। पर आज वो कार्यक्रम में क्यों नही आये , इसकी वजह मैं नही जानता। वहीँ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया किया कि क्षेत्र के विकास के लिये जो भी सहयोग मांगेंगे उसको देने का

प्रयास करूंगा। सभा की अध्यक्षता कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम विचार पांडेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी सदस्य गणों को जनपद के विकास में सफल होने के लिये आशीर्वाद दिया। संचालन अपर मुख्याधिकारी रमेश सिंह ने किया। इस मौके पर सीडीओ प्रवीण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/जिला अध्यक्ष सपा  राजमंगल यादव, पूर्व विधायक व लोक सभा बलिया नेता सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी आदि प्रमुख नेता गण भी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago