Categories: बलिया

बलिया से सीवान के बीच स्टीमर का संचालन शुरू, सिर्फ 20 रुपये में कर सकेंगे सफर

बिहार के सीवन से उत्तर प्रदेश के बलिया तक स्टीमर का परिचालन शुरू हो गया है। इसके चलने से सीवान और बलिया की दूरी 40 किलोमीटर कम हो गई है। लोग आसानी से 20 रुपये खर्च कर 40 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में तय कर सकेंगे।

इससे दोनों जगह पर आवागमन आसान हो गया है। सीवान के दरौली घाट से यूपी के खरीद घाट तक स्टीमर का परिचालन शुरू हो गया है। बता दें कि दरौली में सरयू नदी से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के खरीद घाट तक पीपा पुल का निर्माण नदी के जलस्तर कम होने के बाद होता है तथा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद पीपा पुल हटा दिया जाता है।

इस बाद अब स्टीमर से परिचालन शुरू किया गया है। हालांकि अत्याधिक जलस्तर बढ़ने पर स्टीमर के परिचालन पर भी रोक लगा दी जाती है। बता दें कि सीवान के अलावा गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के लोग सरयू नदी पार कर बलिया जाते हैं। इन जगह से बस रूट भी है, लेकिन लोगों को काफी लंबा समय तय करना पड़ता है।

ऐसे में अब स्टीमर से सफर करने में समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। वहीं सरयू नदी में स्टीमर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस समय सरयू नदी में तीन स्टीमर का परिचालन हो रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago