स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की भूख हड़ताल से हड़कंप, देश भर में हो रहा विरोध

बलिया। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बलिया में भी स्टेशन मास्टरों ने 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 11 अगस्त को विरोध स्वरूप भूख हड़ताल करने की घोषणा की है ।

जानकारी हो कि भूख हड़ताल 10 /11 अगस्त 2018 की मध्यरात्रि से 24 घंटे के लिये शुरू किया गया है ।एआईएसएमए के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र नाथ पाठक की अगुवाई में संजय सिंह स्टेशन अधीक्षक बलिया,राजू राय शाखा मंत्री,मनोज कुमार तिवारी उपाध्यक्ष बलिया शाखा, सुनील कुमार ,संतोष कुमार श्रीवास्तव,आलोक कुमार सिंह,देवभूषण साहनी,अजय प्रसाद यादव,शशिकांत प्रसाद, संजय राय, सुशील श्रीवास्तव, संजीव यादवऔर देवाशीष राय ने काली पट्टी बांधकर भूख हड़ताल करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे । मंडल अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि बहुत दिनों से लंबित हमारी मांगो को जब रेल प्रशासन लगातार अनसुना कर रहा था ,तो थक हार कर केंद्रीय नेतृत्व ने 11 अगस्त को भूखे रहकर कार्य कर अपना विरोध प्रदर्शन करने का जो निर्णय लिया था, उसी क्रम में आज यह भूख हड़ताल की गयी है ।

श्री पाठक ने कहा कि पूरे देश मे कर्मचारियी के लिये आठ घंटे का रोस्टर है जबकि हमलोगों से 12 घंटे के रोस्टर से कार्य लिया जाता है जो हमारे साथ अन्याय है । हमारी भी ड्यूटी आठ घंटे के रोस्टर में लगाई जाए । स्टेशन पर गाड़ियों के संचालन में असुरक्षित वातावरण में भी हम लोगो को ड्यूटी करनी पड़ती है ,यात्रियों के साथ सामंजस्य बैठाने में मानसिक तनाव झेलना पड़ता है ,इसके बावजूद हम लोगो की संरक्षा पर रेल प्रशासन का थोड़ा भी ध्यान नही है जबकि ड्यूटी के दौरान हम लोगो के साथ कोई भी घटना घट सकती है । हमारी मांग है कि हम लोगो को सेफ्टी/स्ट्रेस भत्ता दिया जाय ।इतनी कठिन ड्यूटी होने के वावजूद हमलोगों को अभी तक 4800 पे ग्रेड ही मिल रहा है , इसको तत्काल 5400 पे ग्रेड किया जाय । व्यस्त स्टेशन पर कम से कम दो स्टेशन मास्टर की नियुक्ति की जाय , स्टेशन मास्टरों के रिक्त पदों को तत्काल भरते हुए ऐसे सभी स्टेशन मास्टरों को जिनके यहां एक्सीडेंट नही हुआ है,एक्सीडेंट फ्री अवार्ड दिया जाय, पक्षपात को रोका जाय ।

अगर आज की भूख हड़ताल के बाद भी रेल प्रशासन हमारी मांगे नही मानता है तो आगामी 27,28 नवम्बर को नईदिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में हड़ताल का भी निर्णय लिया जा सकता है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago