बलिया में जर्जर सड़क को लेकर सपा युवजन सभा ने ग्रामीणों के साथ किया प्रदर्शन

बलिया के नगरा में किडिहरापुर नहर से 17वाँ तक जर्जर पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीण काफी ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश ने ग्रामीणों के साथ अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि सड़कों पर राह चलना दुश्वार हो गया हैं। सड़क में बने गहरे-गहरे गड्ढों में गिरकर आए दिन बाइक सवार घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है।

किडिहरापुर नहर से 17वाँ तक करीब 2.5 किमी लंबी सड़क भीमपुरा को मऊ-बलिया हाईवे से जोड़ती है। आमतौर पर क़रीब 10 गांव के लोग इस सड़क को मिनी बाइपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पिछले दो वर्ष पहले ग्रामीणों के विरोध के बाद थोड़ा बहुत मरम्मत का कार्य हुआ था, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण दो वर्ष में ही सड़क जर्जर हो गई।

अभिनव यादव के कहा कि देखने पर यह पता ही नहीं चलता कि इस मार्ग पर सड़क भी थी या नहीं। मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। बजरी और पत्थर भी उखड़ चुके हैं, जो आवागमन में मुसीबत बन रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को परेशानी होती है। कई बार ई-रिक्शा पलट गए हैं। इसके बाद भी जर्जर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।

आसपास के दुकानदार बताते हैं कि पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। जिस वजह से दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जर्जर सड़क का पुन: निर्माण कराने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो तहसील का घेराव करके बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने इस पोस्ट के माध्यम से बेल्थरा रोड उपजिलाधिकारी नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान रवि प्रकाश यादव, अभिनव यादव, विपुल कुमार, शिवम सिंह,अनुज गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago