बलिया के मनियर से ख़बर है जहां थानाध्यक्ष शैलेस कुमार सिंह को पुलिस अधिक्षक डॉ. विपीन टाडा ने मंगलवार की रात को लाइनहाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात को जनपद के सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग ली थी। इसी दौरान उन्होंने मनियर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिल करने की कार्यवाही की। इस बड़ी कार्यवाही के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
इस कार्यवाही के बाद चर्चा है कि जिलाध्यक्ष के चुनाव के दौरान वार्ड नम्बर 16 के जिलापंचायत सदस्य असगर अल्ली उर्फ गुड्डु मलिक निवासी पुरूषोतम पट्टी के गायब होने की तहरीर परीजनों ने थाने में दी थी। वही बसपा के जिलाध्यक्ष ने अपने लेटर पैड पर लिखकर पुलिस अधीक्षक से गुड्डु मलिक की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी लेकिन उस समय थानाध्यक्ष ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।
जिसके बाद से मामले को लेकर माहौल गर्मा गया था। बीते मंगलवार रात एसपी ने सभी जनपद के थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई जिसमें मनियर थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर करने की कार्यवाही की। इस कार्यवाही को लेकर अन्य थानाध्यक्षों में भी हड़कंप का माहौल है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…